लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : जवाहर
भा चुनाव घोषित होते ही राजनीतिक गर्माहट बढ़ना शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार को लेकर कमर कस दी है। द्रंग मंडल भाजपा युवा मोर्चा ने भी प्रचार के मामले में तेजी लाते हुए मिशन 2019 के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कवायद शुरू की है। बुधवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत नाऊ में भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधायक जवाहर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उ
सहयोगी, पद्धर : द्रंग विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत नाऊ में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधायक जवाहर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हर युवा चुनाव में प्रचार प्रसार को लेकर पूरी तरह कमर कस ले। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मिशन को कामयाब करने के लिए कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चुनी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, महामंत्री द्रंग हरीश ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव ज्योति कपूर, उपाध्यक्ष द्रंग मंडल चूड़ामणि, जिला महामंत्री युवा प्रशांत, जिला सचिव युवा गोपाल, उपाध्यक्ष खुब सिंह, सचिव पूर्ण चंद, पवन कुमार और यशवंत आदि मौजूद रहे।