Move to Jagran APP

विधायक एक साल में नहीं करवा पाए कोई कार्य

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भ्रमित कर के झूठी बयानबाजी करके सत्ता हथियाने वाले कांग्रेसी विधायक एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं कर पाए हैं इससे यह पता चलता है

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:59 PM (IST)
विधायक एक साल में नहीं करवा पाए कोई कार्य
विधायक एक साल में नहीं करवा पाए कोई कार्य

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भ्रमित कर के झूठी बयानबाजी करके सत्ता में आने वाले कांग्रेसी विधायक एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं कर पाए हैं। इससे यह पता चलता है कि विधायक ने किस तरह से लोगों को बेवकूफ बनाया और झूठी राजनीति करके केवल और केवल अपना फायदा किया है। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने विश्रामगृह सुजानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

loksabha election banner

मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत ¨सह, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, शहरी भाजपा अध्यक्ष सुमन महाजन, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता भूपेंद्र धीमान, तिलक राज कश्यप ने कहा कि विधायक ने केवल और केवल झूठ की राजनीति की है।

उन्होंने केवल अपने स्वार्थ की राजनीति की है। कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिसे गिनवा सकें।

मंडल अध्यक्ष कैप्टन रनजीत ¨सह ने कहा हमीरपुर लोक सभा सांसद अनुराग ठाकुर जीत का चौका लगाएंगे।भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से 100 प्रतिशत पन्ना प्रमुख कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तिलक राज कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आहत होकर ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था और भविष्य में भी वही करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.