पैकेज पैकेज
सदर मंडल भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों का आपस में परिचय करवाया गया। बैठक में आगे के मंडल कार्यकारिणी के क्या क्या का
जागरण संवाददाता, मंडी : सदर मंडल भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों का आपस में परिचय करवाया गया। बैठक में आगे के मंडल कार्यकारिणी के क्या क्या कार्य होंगे। पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों,और विशेष आमंत्रित सदस्यों का क्या दायित्व होगा। सूचना तंत्र कैसा हो इस पर मनीष कपूर ने प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर को होने वाले समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, नगर परिषद अध्यक्षा सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, शिवकुमार, लेखराज राणा, महेंद्र राणा, महामंत्री दीवान चंद, बालक राम, सचिव फतेह राम, सुदेश कुमारी, शिव राम वर्मा प्रेस सचिव हिमांशु शर्मा, कार्यलय सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष बिमला मेहरा व कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।