खाद की समस्या का जल्द किया जाए निदान
संवाद सहयोगी मंडी भाजपा किसान मोर्चा सदर की बैठक शुक्रवार को गोवर्धन सिंह की अध्यक्षता में
संवाद सहयोगी, मंडी : भाजपा किसान मोर्चा सदर की बैठक शुक्रवार को गोवर्धन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदर के पूर्व विधायक डीडी ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसमें निर्णय लिया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में जो भी योजनाएं चलाई हैं, उनका प्रचार जन-जन तक किया जाएगा। डीडी ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि वह सदर क्षेत्र के तहसील मुख्यालय कोटली में विभिन्न परियोजनाएं जो पूरी हो चुकी हैं और जो शुरू होनी है उनका उद्घाटन व शिलान्यास करें। पूर्व विधायक ने सदर क्षेत्र को पांच करोड़ की परियोजनाएं दी हैं, उसके लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सदर क्षेत्र के विकास कार्यों में रुचि ले रहे हैं। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया गया किसानों को जो खाद की समस्या आ रही है, उसका निदान किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश जमवाल, जिला महामंत्री बलबीर गुलेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष काहन सिंह ठाकुर, मंडी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष अरुण कुमार व अन्य मौजूद रहे।