सौ दिन का कार्यकाल सराहनीय : पूर्ण चंद
सहयोगी, पद्धर : जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने प्रदेश सरकार के सौ दिन के कार्यकाल
सहयोगी, पद्धर : जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने प्रदेश सरकार के सौ दिन के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा करार दिया है। सौ दिन के कार्यकाल में प्रदेश के साथ साथ मंडी जिला को कई सौगात सरकार ने दी है। जिला मंडी को विभिन्न विभागों के दो मंत्री देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया।
उन्होंने जिप उपाध्यक्ष के नाते वर्तमान में पंचायतों के माध्यम से आइआरडीपी के हो रहे गलत चयन को रोकने की सरकार से अपील की। प्रशासन के माध्यम से नए सर्वे की जांच की जाए। कोई भी कार्य हो उसमें पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने द्रंग की पंद्रह करोड़ की पजौंडी नाला पेयजल योजना को शीघ्र सिरे चढ़ाने की मांग सरकार से की। कांग्रेस के कार्यकाल में पद्धर से द्रंग शिफ्ट किए गए लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय को पद्धर में दोबारा स्थापित करने के लिए उनके प्रयास जारी हैं। वह पनारसा उपमंडल को मंडी लोनिवि मंडल नंबर दो में मर्ज करने के मामले को मुख्यमंत्री से उठाएंगे। उनके साथ मनोहर चंद, पदम ¨सह, मान ¨सह, कृष्ण, गुलाब ¨सह, बीरी ¨सह साथ थे।