सुंदरनगर के देवता मेले में बजंतरी प्रतियोगिता का आगाज
राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सुंदरनगर के तीसरे दिन शुक्रवार को दो दिवसीय बजंतरी प्रतियोगिता शुरू हुई। बजंतरी प्रतियोगिता दो चरणों में करवाई गई। इसमें प्रथम चरण में देव बेल और दूसरे चरण में नाटी व तीसरे चरण में मंगलाचारी शामिल है। बजंतरी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर तहसीलदार सुंदरनगर उमेश शमर मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। सर्व देवता
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला सुंदरनगर के तीसरे दिन शुक्रवार को दो दिवसीय बजंतरी प्रतियोगिता शुरू हुई। बजंतरी प्रतियोगिता दो चरणों में करवाई गई। इसमें प्रथम चरण में देव बेल और दूसरे चरण में नाटी व तीसरे चरण में मंगलाचारी शामिल है। बजंतरी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर तहसीलदार सुंदरनगर उमेश शर्मा मुख्यअतिथि शिरकत की। सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने मुख्यअतिथि तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमिला अभिलाषी को देव चादर और पौधा देकर सम्मानित किया। बजंतरी प्रतियोगिता में कुल 28 बजंतरी टोलियां भाग ले रही है। बजंतरी प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में संतराम प्रधान मूल मंहूनाग बखारी, रूपलाल, धनदेव, सुरेश, प्रवीण शर्मा शामिल हैं।
पहले दिन 14 बजंतरी टोलियों ने भाग लिया, जिसमें देव बाला टिक्का हलेल, कोयला भगवती राजगढ़, नैणा भगवती बैहना, अंबिका महामाया कथवाडी, देवबाला कामेश्वर छज्जवार, देव गीह नाग खनयरी, महामाया महकाली टांवा, महाकाली लंबोदरा गोडा गागल, शिकारी माता तरोर, देव बाला कामेश्वर राजगढ़, नैणा भगवती मैवीसेरी, माता चामुंडा लुहणू, माता अवाहदेवी गागल, शुकदेव ऋषि सुंदरनगर की बजंतरी टोलियां शामिल हैं। बजंतरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में देव बेल प्रथम को 5100 रुपये, दूसरा को 4100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3500 रुपये इनाम राशि प्रदान की जाएगी। मंगलाचारी प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 1000, द्वितीय 700 और तृतीय को 500 रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। देवनाद में एक साथ 600 ने बजाएं वाद्य यंत्र
राज्यस्तरीय देवता मेले में सुकेत सर्व देवता कमेटी द्वारा जवाहर पार्क में देवनाद का आयोजन किया गया। देवनाद में इस बार 600 बजंतरियों ने एक साथ देवलू विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ अपनी प्रस्तुतियां दी।