महिलाओं को समझाई बैंक की कार्यप्रणाली
नगर परिषद सुंदरनगर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वार्ड-2 में बने स्वयं सहायता समूह के 10 समूहों की महिलाओं के मध्य म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण बैंक प्रबंधक हितेश ने महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की। इस मौके पर
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : नगर परिषद सुंदरनगर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वार्ड-दो में बने स्वयं सहायता समूह के 10 समूहों की महिलाओं के मध्य म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण बैंक प्रबंधक हितेश ने महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष प्रधान दीपक सेन, पार्षद जितेंद्र शर्मा, रमा, च्योति जम्वाल, अरुण प्रकाश, पूर्व पार्षद वीना शर्मा, नोडल अधिकारी बलबीर सोनी, कमलेश गुप्ता, गोदावरी, प्रतिभा मौजूद रहे।