Move to Jagran APP

34 घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग

जागरण संवाददाता मंडी फोरलेन के काम में लगी कंपनी की लापरवाही के चलते सात मील में बंद

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 09:44 PM (IST)
34 घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग
34 घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग

जागरण संवाददाता, मंडी : फोरलेन के काम में लगी कंपनी की लापरवाही के चलते सात मील में बंद हुआ मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को 34 घंटे बाद बहाल हुआ। इसके बाद लंबे जाम ने लोगों की पसीना छुड़वा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। जाम खुलने में ही लगभग चार से पांच घंटे लग गए। जाम में अधिकतर ट्रक और प्राइवेट वाहन थे। जाम सात मील से लेकर नेरचौक तक पहुंच गया था।

loksabha election banner

वीरवार को दोपहर बाद से सात मील के पास मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने मार्ग को बंद कर दिया था। कई बसें रास्तें से ही लौट गई तो जाम में कई ट्रक फंस गए। 34 घंटे बाद जब यातायात बहाल हुआ तो जाम की समस्या बन गई। लगभग 20 किलोमीटर लंबे जाम को खोलने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सात मील के पास की गई पहाड़ की कटाई से हल्की सी बारिश होने पर भी मलबा और पत्थर गिरते हैं। बुधवार को यहां पर एचआरटीसी की बस इसकी चपेट में आई थी। रोड कटिग बनी परेशानी

संवाद सहयोगी, थुनाग : सराज हलके में लम्बाथाच-कुल्थनी मार्ग 14 घंटे बाद बहाल हो पाया। तीन से लगातार बारिश के कारण लम्बाथाच-सराची सड़क मार्ग पर कई जगह ल्हासे गिरे थे।

अधिशाषी अभियंता बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सराज मंडल में 39 सड़कें बंद रहीं। चैलचौक-जंजैहली सड़क सुबह 10 बजे तक खोल दी थी और 39 में से 12 सड़कें विभाग ने शाम तीन बजे तक खोलीं। तीन सड़कें कल्हणी-पंडोह, मिहाच से देउरी राणाबाग से सेरी कल खुलेंगी। लंबाथाच-कुल्थनी सड़क के बंद होने के कारण 12 पंचायतों के लोगों को परेशानी हुई है। यहां पर चला रोड कटिग का काम सबसे अधिक दिक्कत कर रहा है। सुबह बंद रहा बरोट-घटासनी मार्ग

संवाद सहयोगी, बरोट : बरोट-घटासनी मार्ग झटिगरी में ल्हासा गिरने के कारण बंद शनिवार सुबह बंद हो गया। इस कारण एक वाहन उस ल्हासे के बीच फंस गया और मार्ग बंद होने से वाहनों की कतारें लग गई। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.