Move to Jagran APP

चार घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग मनाली-चंडीगढ़

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से चार घंटे बंद रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:23 PM (IST)
चार घंटे बंद रहा राष्ट्रीय 
राजमार्ग मनाली-चंडीगढ़
चार घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग मनाली-चंडीगढ़

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से चार घंटे बंद रहा। सड़क बंद होने से वाहनों की कतारें लगी रही। रातभर लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार सुबह छह बजे मार्ग बहाल हुआ।

loksabha election banner

निर्माणाधीन किरतपुर-मनाली पर जड़ोल के पास रविवार रात करीब दो बजे भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर आ गिरा। इस कारण यातायात बंद हो गया। इस कारण कांगू व जड़ोल बाजार की तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। सड़क बंद होने के कारण पर्यटकों व लोगों को परेशान उठानी पड़ी। सड़क बंद होने के कारण दूध व ब्रेड की गाड़ियों भी जाम में फंसी रही। इस कारण दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों व बसों में सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने दो जीसीबी मार्ग बहाल को बहाल करने के लिए भेज दी। करीब चार घंटे बाद सोमवार सुबह छह बजे मार्ग बहाल हुआ।

उधर, एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि सोमवार रात को जड़ोल के पास पहाड़ी दरकने से सड़क बंद हुई। हाईवे पेट्रोल टीम व दो जेसीबी मशीनों को लगाकर रात में ही मलबा हटाकर यातायात बहाल करने का कार्य शुरू करवा दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.