कलखर में तेंदुआ दिखने से सहमे लोग
जाहु-कलखर-नेरचौक सुपर हाइवे में लक्की पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को लोगों ने तेंदुए को घूमते देखा है। तेंदुए को लोगों ने कैमरे की तस्वीर में कैद किया है। क्षेत्र के लोग तेंदुए के निकलने से सहमे हुए हैं। इससे पहले भी लोगों ने कलखर चौक पर पीपल के पेड़ पास तेंदुए को देखा था। ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के प्रधान लेख राम ठाकुर पे
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : जाहू-कलखर-नेरचौक सुपर हाइवे पर स्थित लक्की पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को लोगों ने तेंदुए को घूमते देखा है। तेंदुए को लोगों ने कैमरे में कैद किया है। इससे लोग सहम गए हैें। इससे पहले भी लोगों ने कलखर चौक पर तेंदुए को देखा था। पंचायत पटड़ीघाट प्रधान लेखराम ठाकुर, पेट्रोल पंप मालिक लक्की ठाकुर, छज्जू राम, चंद्रेश वर्मा, राजकुमार, रिकू, रवि चंद, श्यामलाल, ओमप्रकाश ने वन विभाग सुकेत के वन मंडल अधिकारी से तेंदुए को पकड़ सुरक्षित जगह पर छोड़ने की मांग की है। उधर, वन मंडल अधिकारी बलद्वाड़ा वीरेंद्र कुमार का कहना है कि पिजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।