Move to Jagran APP

बरोट-घटासनी मार्ग पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे पर्यटक

बरोट-घटासनी मार्ग पर भूस्खलन लगातार जारी है। रविवार दोपहर को पहाड़ से

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 08:02 PM (IST)
बरोट-घटासनी मार्ग पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे पर्यटक
बरोट-घटासनी मार्ग पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे पर्यटक

सहयोगी, बरोट : बरोट-घटासनी मार्ग पर भूस्खलन लगातार जारी है। रविवार दोपहर को पहाड़ से भूस्खलन होने से भारी मात्रा में बरोट-घटासनी मार्ग पर मलबा आ गया। गनीमत यह रही कि मलबे की चपेट में आने से पर्यटक बाल-बाल बच गए। सड़क के पास कई पर्यटक वाहन व अन्य गाड़ियां खड़ी थी।

loksabha election banner

बरोट-घटासनी मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। इस काम की वजह से पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। रविवार को 12 बजे इस मार्ग पर फियून गलू के समीप सड़क काम के दौरान भूस्खलन हो गया। मलबा व चट्टाने गिरने से मार्ग बंद हो गया। इस दौरान बरोट से निचले क्षेत्र को जाने वाली बसें, निजी व पर्यटक वाहन फंस गए। धमच्याण पंचायत के प्रधान कलीराम, लटराण के प्रधान जोगिन्द्र सिंह, तरस्वाण के प्रधान जय सिंह, वरधान के प्रधान अनिल कुमार तथा बरोट के प्रधान रमेश कुमार आदि ने कहा कि काम धीमी गति से चले होने के कारण आए दिन यह समस्या आ रही है।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भगत राम ने बताया कि इस सड़क की बहाली के लिए जेसीबी लगा दी गई है। जल्द मार्ग बहाल कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.