Move to Jagran APP

भूस्खलन से हनसु गांव को खतरा, लोगों ने रोका फोरलेन का काम

में भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन के कारण हनसु गांव के करीब तीन घर इसकी जद में आ गए हैं। लोगों की निजी जमीन और अनार के बगीचे भी उसकी चपेट में है। गुस्साए लोगों ने फोरलेन निर्माण का कार्य बंद कर दिया। भूस्खलन प्रभावितों ने सोमवार को उपायुक्त मंडी को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि सड़क किनारे रहने वाले लोगों की हालत बद से बदतर हो रही है। पनारसा क्षेत्र में भूस्खलन से मस्त राम, किशन चंद, फैनी दे

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 09:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 09:24 PM (IST)
भूस्खलन से हनसु गांव को खतरा, लोगों ने रोका फोरलेन का काम
भूस्खलन से हनसु गांव को खतरा, लोगों ने रोका फोरलेन का काम

संवाद सहयोगी, मंडी : मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन के निर्माण से मंडी जिला के पनारसा में भूस्खलन हो गया है। इससे हनसु गांव के तीन घर इसकी जद में आ गए हैं। लोगों की निजी जमीन और अनार के बगीचे भी उसकी चपेट में है। गुस्साए लोगों ने फोरलेन निर्माण का कार्य बंद कर दिया। लोगों का आरोप है कि पनारसा में 300 मीटर भूमि में भूस्खलन हो रहा है।

prime article banner

भूस्खलन प्रभावितों ने सोमवार को उपायुक्त मंडी को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि सड़क किनारे रहने वाले लोगों की हालत बद से बदतर हो रही है। पनारसा क्षेत्र में भूस्खलन से मस्त राम, किशन चंद, फैनी देवी और युद्धवीर के घर को खतरा पैदा हो गया है। जबकि कर्म दत्त, वेदराम, किशन चंद, नाथ राम, छ¨बदर , टीकम राम, दुर्गी देवी, ढाले राम, जग्गू और उत्तम चंद की निजी भूमि और अनार के बगीचे भूस्खलन की चपेट में है। खतरे को भांपते हुए हनसु गांव के वेद राम, कर्म दत, उतम राम, मस्त राम, नाथ राम, शिव राम, योग राज, युद्धवीर, पुने राम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने करीब चार माह पहले नेशनल हाइवे अथारिटी को अवगत करवाया था, लेकिन अथॉरिटी ने कोई कार्रवाई नहीं की। भूस्खलन होने के बाद ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.