तरुण कौशल का पंजाबी गीत रिलीज
जैहली के उभरते युवा कलाकार तरूण कौशल का पंजाबी गीत Þमाहिया वेÞ रिवा मियूजिक बॉक्स द्वारा दिल्ली से रिलीज किया गया है, जो वेलेंटाइन के तोहफे के रूप में यू ट्यूब पर पर उपलब्ध है।
सहयोगी, जंजैहली : जंजैहली के उभरते युवा कलाकार तरुण कौशल का पंजाबी गीत रिवा म्युजिक बॉक्स द्वारा दिल्ली से रिलीज किया गया है, जो वेलेंटाइन के तोहफे के रूप में यू ट्यूब पर पर उपलब्ध है। इसकी रिकॉर्डिग बीते माह दिल्ली और गुरुग्राम में की गई थी। रिवा म्यूजिक बॉक्स दिल्ली, पंजाब, हरियाणा का जाना माना म्यूजिक प्रोडक्शन यूनिट है। इस गीत के प्रोड्यूसर सुनील राव हैं। जिनका स्टूडियो गुरुग्राम में स्थित है। इस एल्बम में मुख्य कलाकार बालीवुड के जाने पहचाने कलाकार डी वीर गुज्जर कर रहे हैं। उन्होंने हिमाचल में एक स्टेज शो के दौरान तरुण कौशल की आवाज सुनी थी और उसी क्षण उन्होंने स्टेज से अनाउंस किया था कि वे अपनी एलबम और फिल्म के गीत तरुण से ही गवाएंगे। इस गीत के बोल डी वीर गुज्जर ने लिखे हैं, जिसे गीत और संगीत के रूप में तरुण कौशल ने संवारा है। प्रोड्यूसर सुनील राव ने इन्हें साइंड आर्टिस्ट बनने का भी ऑफर दिया है, ताकि वे भविष्य में भी उनके साथ गा सके। जंजैहली के तरुण ने स्टार मेकर म्यूजिक एप के जरिये हिमाचल का नाम देश विदेशों तक पहुंचाया है। 2017 में इस एप्लिकेशन द्वारा विश्व स्तरीय म्यूजिक कंपीटीशन करवाया था। इसमें तरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया था। तरुण अप्रैल में बॉलीवुड के लेजेंड संगीत निर्देशक, गायक लेस्ली लुईस के साथ भी मुंबई में एक एलबम रिकॉर्ड करने वाले हैं। इससे पहले बालीवुड की एक फिल्म हैपिनेस रेसिपी में भी वे अपनी आवाज दे चुके हैं। मेलोडी ऑफ सराज 2017 भी रह चुके हैं। तरुण कौशल का कहना है कि उनका सपना है कि वे देश विदेश में अपने गीत संगीत के माध्यम से हिमाचल का जिले और अपने गांव का नाम रोशन करे।