थुनाग के केसर ¨सह बने स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : कृषि सामुदायिक भवन सुंदरनगर के सभागार में हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : कृषि सामुदायिक भवन सुंदरनगर के सभागार में हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन हुआ। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग के केसर ¨सह को सर्वसम्मति से संघ की प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। जबकि जिला हमीरपुर के संजीव ठाकुर को महासचिव बनाया गया। संघ के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इससे पूर्व संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अश्विनी, महासचिव सुरेंद्र ने राज्य कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की और वित्तत सचिव मनोज धीमान ने गत तीन वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा अधिवेशन के पदाधिकारियों के समक्ष पेश किया।
इस अवसर पर जिला मंडी के पूर्व प्रधान कृष्ण भारती और संघ के राज्य महासचिव राजेंद्र ठाकुर के आकस्मिक निधन पर महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा।
संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केसर ¨सह का कहना है कि संघ के इतिहास में पहली बार चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं। इसका सारा श्रेय संघ के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व को जाता है। जल्द ही राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करके संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। संघ की प्राथमिकता रहेगी कि पीजीटी से प्रवक्ता पदनाम को बहाल करवाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश भर से 1000 के तकरीबन विभिन्न जिलों के डेलीगेटों ने इस महाअधिवेशन में भाग लिया। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भी विधानसभा क्षेत्र से संघ के प्रदेश अध्यक्ष की कमान केसर ¨सह को सौंपने पर सभी पदाधिकारियों ने प्राचीन वाद्य यंत्रों की धुन पर कृषक सभागार के परिसर में नाटी डाली।