Move to Jagran APP

मैं कांग्रेस, गांधी परिवार का वफादार सिपाही : कौल सिंह

सोनिया गांधी की सख्ती के बाद अब पत्र लिखने वाले नेता सफाई देने पर उतर आए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने मीडिया को एक वीडियो जारी कर कहा कि वह कांग्रेस व गांधी परिवार का वफादार सिपाही हूं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:21 AM (IST)
मैं कांग्रेस, गांधी परिवार का वफादार सिपाही : कौल सिंह
मैं कांग्रेस, गांधी परिवार का वफादार सिपाही : कौल सिंह

जागरण संवाददाता, मंडी : सोनिया गांधी की सख्ती के बाद अब पत्र लिखने वाले नेता सफाई देने पर उतर गए हैं। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस व गांधी परिवार के वफादार सिपाही हैं। सोनिया गांधी जब तक चाहें अध्यक्ष पद पर बनी रहें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पत्र का कुछ लोग गलत अर्थ निकाल विवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मीडिया को एक वीडियो संदेश भेजकर यह सफाई दी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गत दिनों जो पत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को भेजा था, जिसकी चर्चा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी हुई। वह सदस्यता अभियान को लेकर लिखा गया था। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष पद का चयन करने की बात कही गई थी। पत्र में सोनिया गांधी को पद से हटाने जैसी कोई बात नहीं लिखी गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी रहें। वह उनका पूरा मान-सम्मान व समर्थन करेंगे। सीता राम केसरी के समय जब पार्टी की हालत दयनीय थी। उस नाजुक समय में सोनिया गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के आग्रह को स्वीकार कर पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था। पार्टी को दोबारा केंद्र की गद्दी पर सत्तासीन किया था। प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने बाद डॉ. मनमोहन सिंह को दायित्व सौंप दिया था। बकौल कौल सिंह ठाकुर, वह गांधी परिवार के समर्थक रहे हैं, भविष्य में भी उस परिवार से जुड़े रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.