Move to Jagran APP

26 को मुंबई नहीं जाएंगी कंगना व रंगोली

जागरण संवाददाता मंडी अभिनेत्री कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली चंदेल सोमवार (26 अक्टूबर) क

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:27 PM (IST)
26 को मुंबई नहीं जाएंगी कंगना व रंगोली
26 को मुंबई नहीं जाएंगी कंगना व रंगोली

जागरण संवाददाता, मंडी : अभिनेत्री कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली चंदेल सोमवार (26 अक्टूबर) को मुंबई नहीं जाएंगी। मुंबई पुलिस ने दोनों को बुधवार को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने को कहा था। कंगना को सोमवार व रंगोली को मंगलवार को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। कंगना के भाई अक्षत रनौत की अगले माह शादी है। राजस्थान के उदयपुर में 12 व 13 नवंबर को शादी की रस्में पूरी होंगी। 15 नवंबर को कंगना के पैतृक घर भांवला में धाम रखी गई है।

loksabha election banner

चचेरे भाई कर्ण की शादी दो दिन पहले हुई। वीरवार को धाम थी। कंगना इन दिनों भांवला में है। अक्षत की शादी का निमंत्रण देने के लिए इन दिनों माता-पिता की मदद कर रही हैं। कंगना व रंगोली के खिलाफ ट्वीट पर टिप्पणियों को लेकर सामुदायिक विद्वेष को बढ़ावा देने का केस दर्ज किया गया है। अदालत ने एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुंबई पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने समन जारी कर दोनों बहनों को पूछताछ के लिए तलब किया है। मुंबई पुलिस के समन पर ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिंता न करो वह जल्द मुंबई आ जाएंगी। वहीं, कंगना के पिता अमरदीप सिंह रनौत का कहना है कि कंगना व रंगोली भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त है। ऐसे में दोनों शादी होने तक मुंबई नहीं जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.