Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangana Ranaut: 'अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच जिंदा', कच्चातिवु द्वीप मामले पर कंगना ने दिग्विजय सिंह को घेरा

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 05:08 PM (IST)

    मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को कच्चातिवु द्वीप मामले (Katchatheevu Island Issue) पर घेरा। पांच दिन की ब्रेक के बाद वो कुल्लू जिले से प्रचार अभियान को धार देंगी। इसके साथ ही 11 से 14 अप्रैल तक विभिन्न मंडलों के कार्यक्रम तय हैं।

    Hero Image
    कच्चातिवु द्वीप मामले पर कंगना ने दिग्विजय सिंह को घेरा।

    जागरण संवाददाता, मंडी। मुंबई से वापस लौटते ही मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। कच्चातिवु द्वीप पर उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को घेरा है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कंगना ने लिखा कि नेहरू जी की अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जिंदा है। कच्चातिवु द्वीप पर दिग्विजय सिंह का बयान उसी सोच को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की मानसिकता के कारण दूरस्थ इलाकों में नहीं हो पाया विकास- कंगना

    उन्होंने कहा कि इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस शासन में देश के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास नहीं हो पाया। लेकिन यह नया भारत है। यहां देश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग तक नल से जल पहुंच रहा है। हिमाचल के कौमिक जैसे ऊंचे गांव तक बेहतर सड़क सुविधा और बिजली से हर घर रोशन है। देश की भौगोलिक अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसी सोच रखने वालों को देश जरूर जवाब देगा।

    पीएम मोदी हिमाचल को मानते अपना दूसरा घर- कंगना रनौत

    एक अन्य पोस्ट में कंगना ने लिखा कि पीएम मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। परिवार की तरह सबका ध्यान रखते हैं। पिछले 10 साल में उन्होंने हिमाचल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। बिलासपुर में एम्स जैसा चिकित्सा संस्थान लोक कल्याण में अपनी सेवाएं दे रहा है। आयुष्मान योजना का लाभ लाखों लोगों तक पहुंचा है। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना, अटल सुपर स्पेशियलिटी सेंठर शिमला, चंबा, नाहन व हमीरपुर में मेडिकल कालेज, बल्क ड्रग पार्क ऊना और मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ स्वास्थ्य क्षेत्र में नई कहानी लिख रहे हैं।

    कुल्लू जिले से करेंगी प्रचार अभियान की शुरूआत

    कंगना अपने नामांकन से संबंधित प्रपत्र तैयार करवाने के लिए पांच अप्रैल रात को मुंबई रवाना हुई थी। वह पांच दिन की ब्रेक के बाद गुरुवार को कुल्लू जिले से अपने प्रचार अभियान को धार देंगी। 11 से 14 अप्रैल तक उनके कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। 11 अप्रैल को वह मनाली, 12 को कुल्लू,13 को मंडी के जोगेंद्रनगर हलके और 14 को सराज के बालीचौकी तथा कुल्लू के बंजार हलके में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह 17 हलकों से छह मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुकी हैं।

    विक्रमादित्य सिंह टिकट घोषित होने के बाद शुरू करेंगे प्रचार

    मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के संभावित प्रस्तावित प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह टिकट घोषित होने के बाद अपना प्रचार शुरू करेंगे। कांग्रेस 13 या 14 अप्रैल को टिकट घोषित कर सकती है। विक्रमादित्य सिंह फिलहाल इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हैं।

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस एक साथ कर सकती है लोकसभा और उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

    ये भी पढ़ें: मंडी से कंगना का प्रतिभा नहीं विक्रमादित्य करेंगे मुकाबला? जानिए मां के बजाय बेटे पर क्यों दांव लगा सकती है कांग्रेस

    comedy show banner
    comedy show banner