यूएनओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली कला ठाकुर पंचाय समिति चुनाव हारी
संवाद सहयोगी थुनाग यूएनओ में भारत का नेतृत्व करने वाली मंडी जिले के सराज के धारजरोल क
संवाद सहयोगी, थुनाग : यूएनओ में भारत का नेतृत्व करने वाली मंडी जिले के सराज के धारजरोल की निवर्तमान पंचायत प्रधान कला ठाकुर पंचायत समिति का चुनाव हार गईं। वह तुंगाधार वार्ड से चुनाव लड़ रही थी। उनकी प्रतिद्वंद्वी नीलकमल को 1134 वोट पड़े जबकि कला ठाकुर को 722 मत। कला भाजपा मंडल थुनाग की महामंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की पंचायत धारजरोल से संबंधित कला ठाकुर के हारने के कारण यहां पार्टी को भी झटका लगा है। बतौर प्रधान कला ठाकुर ने सितंबर 2017 में न्यूयार्क में महिला सशक्तीकरण पर हिंदी में भाषण देकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया था। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद वह दूसरी महिला थीं जिन्होंने यूएनओ में हिदी में भाषण दिया था। इस बार पंचायत का प्रधान पद आरक्षित होने के कारण कला ठाकुर ने बीडीसी से भाग्य आजमाया था।