Move to Jagran APP

संयुक्त टीम करेगी कांगू रेंज में खैर कटान का स्पॉट निरीक्षण

सुकेत वन मंडल की कांगू रेंज में खैर के पेड़ काटे जाने की जांच विजिलेंस ने तेज कर दी है। स्पॉट निरीक्षण के लिए संयुक्त टीम का गठन किया है। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। संयुक्त टीम की देखरेख में जंगल में निशानदेही का काम पूरा होगा। कांगू रेंज

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:49 AM (IST)
संयुक्त टीम करेगी कांगू रेंज में खैर कटान का स्पॉट निरीक्षण
संयुक्त टीम करेगी कांगू रेंज में खैर कटान का स्पॉट निरीक्षण

जागरण संवाददाता, मंडी : सुकेत वन मंडल की कांगू रेंज में खैर के पेड़ काटे जाने की जांच विजिलेंस ने तेज कर दी है। स्पॉट निरीक्षण के लिए संयुक्त टीम का गठन किया है। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। संयुक्त टीम की देखरेख में जंगल में निशानदेही का काम पूरा होगा।

loksabha election banner

कांगू रेंज में क‌र्फ्यू से पहले वन भूमि से खैर के 50 से अधिक पेड़ काटे गए थे। लोगों ने पेड़ काटे जाने की शिकायत वनरक्षक से की थी। उसने न तो किसी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में शिकायत करवाई थी न ही इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी थी। पेड़ काटने वालों पर कोई कार्रवाई न होती देख लोगों ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी थी। विजिलेंस ने मामले की जांच की तो कांगू रेंज में खैर के 50 से अधिक ठूंठ व 100 के करीब नग बरामद हुए। शिकायत सही पाए जाने पर इस मामले को लेकर सुकेत वन मंडल के अधिकारियों से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है या फिर कोई जांच की है तो अनभिज्ञता जताई थी। विजिलेंस ने लापरवाही बरतने का आरोप में वन विभाग के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में सुंदरनगर पुलिस ने मामले की जांच की तो कांगू रेंज के जंगल में छिपाकर रखे खैर के कई नग बरामद हुए थे। बरामद किए गए 100 नगों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शक की सुई वनरक्षक व आरओ की तरफ जा रही है। 50 से अधिक पेड़ काट जाने की सूचना उच्च अधिकारियों को आखिर क्यों नहीं दी गई। विजिलेंस ने लकड़ी अपने कब्जे में ले ली है। निशानदेही में अगर पेड़ वन भूमि से कटे पाए गए तो वनरक्षक व आरओ पर गाज गिर सकती है।

---------------

कांगू रेंज में खैर के पेड़ काटे जाने की जांच चल रही है। स्पॉट निरीक्षण के लिए संयुक्त टीम का गठन किया गया है। मौके की निशानदेही करवाई जाएगी।

-कुलभूषण वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.