सरकार की बोली बोल रहे जोगटा : गोपाल
हिमाचल प्रदेश अरापत्रित कर्मचारी महासंघ में फूट खुलकर सामने आ गई है। महासंघ के महामंत्री गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंडी में बैठक कर कहा कि महासंघ के प्रधान एसएस जोगटा सबसे निष्क्रिय प्रधान साबित हुए हैं। वह सरकार की ही बोली बोल रहे हैं।
मंडी : हिमाचल प्रदेश अरापत्रित कर्मचारी महासंघ में फूट खुलकर सामने आ गई है। महासंघ के महामंत्री गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंडी में बैठक कर कहा कि महासंघ के प्रधान एसएस जोगटा अब तक के सबसे निष्क्रिय प्रधान साबित हुए हैं। वह सरकार की ही बोली बोल रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों को वह हल करवाने में पूरी तरह असमर्थ रहे हैं। जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं वे उन्हें संगठन से ही बारह कर रहे हैं।
महामंत्री ने कहा कि जिसके साथ कर्मचारी हों उसी के साथ जेसीसी की बैठक होनी चाहिए। महासंघ के प्रधान कर्मचारियों की समस्याएं हल करवाने के बजाय राजनीति कर रहे हैं। जोगटा जब से प्रधान बने हैं तब से कर्मचारियों की एक भी मांग हल नहीं करवाई जा सकी है। आज वह संगठन को ही तोडऩे पर जुटे हैं। गोपाल ने कहा कि वे जल्द ही फेडरल हाउस बुलाएंगे। यदि जोगटा सही में कर्मचारियों के हितैषी है तो जल्द पद से त्यागपत्र दें।