विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के दो भाइयों का कमाल, जोगिंद्रनगर में खुद के खर्चे पर सड़क से हटवाया मलबा; दो महीने से बंद था रास्ता

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:49 PM (IST)

जोगेंद्रनगर के बघैर रकतल पंचायत के उपप्रधान विजय कुमार और उनके भाई संजीव कुमार ने निजी खर्च पर जेसीबी लगाकर ...और पढ़ें

जेसीबी से हटवाया मलबा (फाइल फोटो)

जेसीबी से हटवाया मलबा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उपप्रधान विजय कुमार और भाई संजीव ने निजी खर्च पर सड़क खुलवाई

  2. दो माह से बंद चघेड़-बनगोटा मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ

  3. इस पहल से पांच पंचायतों के हजारों लोगों को मिली राहत

जागरण संवाददाता, जोगेंद्रनगर। उपमंडल की ग्राम पंचायत बघैर रकतल के उपप्रधान विजय कुमार और उनके बड़े भाई संजीव कुमार ने जनहित में एक नमूना पेश किया है।

बरसात के कारण पिछले करीब दो माह से बंद चघेड़-बनगोटा से मोल्थरी चौक गलू मार्ग को दोनों भाइयों ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन लगवाकर यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया है।

इस सड़क के खुलने से पांच पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिली। उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि भारी बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह भारी मलबा आ गया था, जिससे यह मार्ग पूरी तरह ठप हो गया था।

रास्ता बंद होने के कारण स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए रविवार को दोनों भाइयों ने खुद आगे आकर जेसीबी मंगवाई और मलबा हटवाकर आवाजाही सुचारू करवाई। स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए विजय कुमार और संजीव कुमार का आभार जताया है।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों का यह जनहित प्रयास अन्य जनप्रतिनिधियों और समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि जनप्रतिनिधि और आम लोग इसी तरह मिलकर सहयोग करें, तो क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान बहुत कम समय में हो सकता है।