जनमंच को जनता ने सराहा, रे¨टग में पहला स्थान : जयराम
पंजाई : जनमंच जनहित का कार्यक्रम है। जनता ने सरकार की सभी योजनाओं में
जागरण संवाददाता, पंजाई : जनमंच जनहित का कार्यक्रम है। जनता ने सरकार की सभी योजनाओं में जनमंच को सबसे ज्यादा सराहा है। सबसे ज्यादा रे¨टग मिलने से जनमंच को पहला स्थान हासिल हुआ है। यही, नहीं अब जनमंच कार्यक्रम को अन्य राज्य भी अपने यहां शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी राज्य सरकार से ली जा रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को अपने गृह हलके सराज के पंजाई में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री खुद जनमंच कार्यक्रम में शरीक हुए और जनता की समस्याओं को सुना।
बकौल जयराम ठाकुर, जनमंच की लोकप्रियता को देखते हुए अब वह भी इस कार्यक्रम में आते रहेंगे और जनता की समस्याओं को सुनने का प्रयास करेंगे। पूर्व में हुए चार जनमंचों में दस हजार से अधिक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जा चुका है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में अधिकारी सिर्फ लोगों की समस्याएं सुनते थे उनका कोई समाधान नहीं होता था। अब मौके पर समस्याओं का निपटारा हो रहा है। बची हुई समस्याओं को संबंधित विभाग और मंत्रियों को भेजा जाता है और 15 दिन में उनका निपटारा सुनिश्चित किया गया है। जो जटिल समस्याएं होती हैं उनका समाधान मुख्यमंत्री कार्यालय कर रहा है। जनमंच में घोषणाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है और इसमें सिर्फ समस्याओं को सुनने का ही प्रावधान है। मंत्रियों के संबोधन के लिए भी सिर्फ 15 मिनट का समय निर्धारित है। प्रदेश के हर घर में एक साल में रसोई गैस होगी। बरसात के कारण इस बार सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को युद्धस्तर पर सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान जनमंच कार्यक्रम के दौरान 11 पंचायतों के लोगों की 532 समस्याएं सुनी गई। अधिकतर का मौके पर ही संबंधित विभागों ने निपटारा किया। इस मौके पर रेडक्रास सोसाइटी की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर और बल्ह के विधायक इंद्र ¨सह गांधी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर व पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।