आइपीएच मंडल कार्यालय थुनाग में काम शुरू
सहयोगी, जंजहैली : सराज हलके के थुनाग में आइपीएच का मंडल कार्यालय खुल गया है। शुक्रवार क
सहयोगी, जंजहैली : सराज हलके के थुनाग में आइपीएच का मंडल कार्यालय खुल गया है। शुक्रवार को अधिशाषी अभियंता उपेंद्र वैद्य ने कार्यभार संभाल लिया। सात जनवरी को मुख्यमंत्री ने सराज के पहले दौरे के दौरान थुनाग में आइपीएच मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के 40 दिन बाद आइपीएच मंडल कार्यालय में कार्य शुरू हो गया।
इससे पहले क्षेत्र के लोगों को आइपीएच मंडल संबंधी कार्य के लिए सुंदरनगर जाना पड़ता था, जो यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर है। स्थानीय निवासी शिवदयाल, राम लाल, देवी ¨सह, केसर ¨सह, कमल राणा, व्यापार मंडल के प्रधान शेर ¨सह, सचिव जय ¨सह चौहान ने कहा कि तीन मई 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने जंजैहली में आइपीएच मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोषणा तक ही सीमित रहा।
सराज के कई क्षेत्र में पानी की किल्लत लंबे समय से बनी हुई है। अब यहां आइपीएच मंडल कार्यालय खुलने से लोगों को राहत मिल सकती है। नवनियुक्त अधिशाषी अभियंता उपेंद्र वैद्य ने बताया कि मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों को ज्यादा उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।