Move to Jagran APP

शाही जलेब के साथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, देवताओं का नजराना बढ़ा

मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए सज चुकी है मंगलवार को मुख्यमंत्री माधोराय मंदिर से देवी-देवताओं के साथ शाही जलेब में शामिल होंगे। जलेब दोपहर बाद दो बजे निकलेगी।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 03:37 PM (IST)
शाही जलेब के साथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, देवताओं का नजराना बढ़ा
शाही जलेब के साथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, देवताओं का नजराना बढ़ा

मंडी, जेएनएन। छोटी काशी यानी मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए सज गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सात दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री माधोराय मंदिर से देवी-देवताओं के साथ शाही जलेब में शामिल हुए।

loksabha election banner

जलेब के पड्डल मैदान पहुंचने के साथ मेले का शुभारंभ हो गया। जलेब को आकर्षक बनाने के लिए इस बार सांस्कृतिक दल भी इसमें शामिल हुए। जलेब में बुढ़ला व लुड्डी नृत्य की झलक देखने को मिली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रथ व पूर्व सैनिकों की टुकड़ी ने जलेब की शोभा बढ़ाई। मुख्‍यमंत्री ने कहा देवी देवताओं व बजंतरियों का नजराना दस फीसद बढ़ाया जाएगा।

महोत्सव की दूसरी जलेब आठ मार्च को निकलेगी। तीसरी एवं अंतिम जलेब के साथ मेले का विधिवत समापन होगा। महोत्सव के समापन पर 11 मार्च को राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के तौर पर देवताओं की शोभायात्रा में शामिल होंगे।

मंडी पहुंचे 150 देवी-देवता

महोत्सव में भाग लेने के लिए 150 देवी-देवता मंडी पहुंचे हैं। महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे देवी-देवताओं ने माधोराय मंदिर में उपस्थिति दर्ज करवाई। देवीदेवताओं के आगमन से शिव नगरी मंडी ढोल और वाद्ययंत्रों की धुनों से गूंज उठी है। 

पहली संध्या में जुबिन नौटियाल व इंद्रजीत होंगे आकर्षण

शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल व लोक गायक इंद्रजीत मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.