Move to Jagran APP

शान से निकली राज देवता माधो राय की दूसरी जलेब, देखें तस्‍वीरें

international shivaratri festival mandi अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में राजदेवता माधोराय की दूसरी जलेब शुक्रवार को पूरी शानोशौकत से निकली।

By Edited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 05:48 PM (IST)
शान से निकली राज देवता माधो राय की दूसरी जलेब, देखें तस्‍वीरें
शान से निकली राज देवता माधो राय की दूसरी जलेब, देखें तस्‍वीरें

मंडी, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में राज देवता माधोराय की दूसरी जलेब शुक्रवार को पूरी शानोशौकत से निकली।। दूसरी जलेब में हजारों लोग देव परंपरा के गवाह बने। शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं ने शिरकत की। राज देवता माधोराय पालकी में सवार होकर निकले। जलेब में देव धुनों पर देवताओं संग देवलुओं ने जमकर झूमे। मध्य जलेब में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि थे।

loksabha election banner

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव की दूसरी शाही जलेब में शामिल आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्‍य लोग।

उन्होंने राजदेवता माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद इस शाही जलेब में शिरकत की। जलेब का नेतृत्व सराज घाटी के देवता छाजणू-छमाहूं ने किया। सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार, पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस के जवान, महिला पुलिस व गृहरक्षकों की टुकड़ियों के अलावा सांस्कृतिक छटा बिखेरते सांस्कृतिक दलों ने जलेब में शिरकत की। जलेब के बीचोंबीच देवी-देवताओं संग राज देवता माधोराव पालकी में सवार होकर निकले। देव दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। जलेब में छाजणू-छमाहूं की जोड़ी ढोल नगाड़ों की लय पर झूमते हुए सबसे आगे चल रही थी।

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव मंडी की दूसरी शाही जलेब में शुक्रवार को वाद्ययंत्र बजाते बजंतरी।

तत्पश्चात सराज, सनोर-बदार क्षेत्र के देवता रियासतकाल की परंपरा के अनुसार अपने-अपने क्रम में जलेब में शामिल हुए। चौहारघाटी के देवताओं ने हुरंग नारायण की अगुआई में शिरकत की। मेला कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह, शाल और हिमाचली टोपी भेंटकर उनका स्वागत किया। उत्तरी भारत में भव्य देव समागम के लिए विख्यात मंडी शिवरात्रि महोत्सव 11 मार्च को संपन्न होगा। समापन अवसर पर चौहाटा की जातर व देव कार होगी। अंतिम जलेब में राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यातिथि होंगे।

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव मंडी की दूसरी शाही जलेब में नाचते व गाते लोग।

ऐतिहासिक क्षणों को लोगों ने मोबाइल में किया कैद

मध्य जलेब में देव दर्शन करने के साथ-साथ लोगों ने ऐतिहासिक क्षणों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। फोटो वीडियो के अलावा लोगों सोशल मीडिया पर भी जलेब का लाइव किया।

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव मंडी की दूसरी शाही जलेब में शामिल देवता की पालकी।

तीसरी संध्या में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा होंगी मुख्य आकर्षण

शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा मुख्य आकर्षण होंगी। हिमाचली गायक हेमंत शर्मा व स्थानीय कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

सामूहिक कन्या पूजन

सेरी मंच पर आज जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शनिवार को सेरी मंच पर सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मुख्यातिथि होंगे। कन्या पूजन समारोह में 1008 कन्याओं का एक साथ पूजन करवाया जाएगा। सभी कन्याएं एक ही तरह के परिधान में होंगी। उन्हें 112 समूहों में बिठाया जाएगा। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक ²ष्टिकोण को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से इस कार्यक्रम को मंडी फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.