विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी के पधर में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंचे डीएसपी 

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:36 PM (IST)

पधर की चेली पंचायत में एक बेटे ने अपने पिता पर बैलू बसोला से हमला कर उनकी हत्या कर दी। ...और पढ़ें

मंडी के पधर में बेटे ने की पिता की हत्या। सांकेतिक फोटो

मंडी के पधर में बेटे ने की पिता की हत्या। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पधर की चेली पंचायत में बेटे ने पिता पर हमला किया।

  2. बैलू बसोला से हमले में पिता मस्त राम की मौत हुई।

  3. पुलिस ने आरोपी बेटे दीपक को हिरासत में लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, पधर (मंडी)। पधर की चेली पंचायत के चेली गांव में बीती आधी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बेटे ने अपने पिता पर बैलू बसोला से हमला कर दिया, जिसमें पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान मस्त राम (42) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मस्त राम ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वहीं, आरोपी बेटा दीपक (20) मिस्त्री का काम करता है। टना की सूचना मिलते ही पधर पुलिस हरकत में आई। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। टना के संबंध में पुलिस की विस्तृत जांच और मौके की कार्रवाई के बाद ही वारदात से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।