मानसून सत्र में हल हो पेंशन की समस्या
संवाद सहयोगी सरकाघाट हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने जल शक्ति मंत्री ठ
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 05:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप समस्या बताई। मंच के उपाध्यक्ष बिहारी लाल ने कहा कि लगभग 7000 पेंशनर्स को परिवहन निगम समय पर पेंशन नहीं दे रहा है। उनके कई अन्य वित्ततीय लाभ भी लंबित हैं। संघ पेंशन की समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं। पूर्व में भी कर्मचारी मंच सरकार से इस संदर्भ में कई बार पत्राचार कर चुका है लेकिन आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने मांग की है कि मानसून सत्र में उनकी समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए तथा लंबित वित्तीय लाभों को भी उन्हें दिलाया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें