देव पब्लिक स्कूल उरला व असेंट स्कूल में मनाई होली
देव पब्लिक स्कूल उरला में वार्षिक परीक्षा समाप्त होने उपरांत होली पर्व के उपलक्ष्य में स्कूल में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यध्यपिका ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी मेलजोल और भाईचारे का प्रतीक है। इस पवन पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दौरान स्
सहयोगी, पद्धर : देव पब्लिक स्कूल उरला में वार्षिक परीक्षा समाप्त होने उपरांत होली के उपलक्ष्य में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। मुख्याध्यपिका ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी मेलजोल और भाईचारे का प्रतीक है। इस दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पद्धर में भी होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली की बधाई दी। सभी अध्यापकों ने गुलाल उड़ा कर होली मनाई। विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने अध्यापकों संग डीजे की धुन पर खूब मस्ती की। प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने सभी बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को होली की बधाई दी।