विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitin Gadkari को वीडियो के माध्यम से दिखाई जाएगी Himachal की त्रासदी, NHAI-BRO और PWD विभाग देगा जानकारी

By hans raj sainiEdited By: Rajat Mourya
Published: Mon, 31 Jul 2023 06:17 PM (IST)

हिमाचल में बीते दिनों बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। हिमाचल की त्रासदी पर सरकारी विभागों ने एक ...और पढ़ें

नितिन गडकरी को वीडियो के माध्यम से दिखाई जाएगी हिमाचल की त्रासदी
नितिन गडकरी को वीडियो के माध्यम से दिखाई जाएगी हिमाचल की त्रासदी

मंडी, जागरण संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नौ जुलाई की त्रासदी करीब एक घंटे के वीडियो और फोटो के माध्यम से दिखाई जाएगी। सबसे पहले NHAI कीरतपुर-मनाली फोरलेन को हुए नुकसान की जानकारी देगा। इसके बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) और अंत में लोक निर्माण विभाग (PWD) अपना पक्ष रखेगा।

तीनों विभागों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति के लिए अलग-अलग वीडियो फुटेज तैयार की है। गडकरी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर रहेंगे। जयराम ठाकुर दिल्ली से विशेष विमान में नितिन गडकरी के साथ आएंगे।

नितिन गडकरी का पूरा कार्यक्रम

मंगलवार सुबह वह साढ़े सात बजे विशेष विमान में दिल्ली से रवाना होंगे। पौने नौ बजे भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से मनाली रवाना होंगे। फोरलेन को हुए नुकसान का जायजा लेंगे। पौने ग्यारह बजे नग्गर स्थित बड़ागढ़ रिसॉर्ट जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रहे फोरलेन और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी वरुण अग्रवाल और क्षेत्रीय अधिकारी शिमला अब्दुल बासित भी मौजूद रहेंगे। लंच के बाद दोपहर 12 बजे मीडिया से बात करेंगे। पौने एक बजे प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर से मनाली कुल्लू पंडोह फोरलेन का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

मौसम प्रतिकूल रहा तो सड़क मार्ग से भी जायजा ले सकते हैं। सवा दो बजे भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। विशेष विमान से ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।