यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Election 2022: PM तो क्या दुनिया की कोई ताकत कर्मचारियों को OPS देने से नहीं रोक सकती : भूपेश बघेल
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी तो क्या दुनिया की ...और पढ़ें

सरकाघाट, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो क्या दुनिया की कोई ताकत कर्मचारियों को OPS देने से नहीं रोक सकती है। कर्मचारियों को उनका छीना गया हक कांग्रेस वापस दिलाएगी। पांच साल में जनता कमजोर व भाजपा नेता ताकतवर हुए हैं। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना, महंगाई कम करने व दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी। किसानों की आय बढ़ी न महंगाई कम हुई। खेती व रसोई का खर्च तीन गुना जरूर बढ़ गया है।
भाजपा की दोहरी नीति पड़ रही भारी
भूपेश बघेल ने रविवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के बलद्वाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा दो प्रकार की नीति पर काम कर रही है। जनता की जेब से पैसा निकाल, उद्योगपतियों को मजबूत बनाने का काम हो रहा है। कांग्रेस में हमेशा जनता के हित में काम किए हैं। वोट, रोजगार, शिक्षा, भोजन व सूचना का अधिकार देकर ताकत देने का काम किया है।
कांग्रेस कर्ज माफ करे तो रेवड़ी, भाजपा माफ करे तो रबड़ी
उन्होंने कहा कि सड़क,बिजली पानी के अलावा व्यक्तिगत विकास जरूरी है। कांग्रेस जनता को सस्ता अनाज, किसानों का कर्ज माफ कर रही है तो भाजपा इसे रेवड़ी कहती है। मोदी सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है। वह रबड़ी है। अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। नौकरी लगने वाला पहले दादा बनने पर सेवानिवृत्त होता था। अब शादी होने से पहले सेवानिवृत्त हो जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र जीरो है। सत्ता का नशा उतरने पर भाजपा नेताओं को अब दिन में तारे नजर आ रहे हैं। सराज व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के साथ पांच साल में सौतेला व्यवहार हुआ है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल का विकास भी होगा।
