जोगेंद्रनगर, संवाद सहयोगी : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो प्रदेशस्तरीय अभियान का आगाज आज वीरवार 26 जनवरी को मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की अगुवाई में राज्यभर से कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं के साथ शहर में रोड शो निकालेंगे।
इससे पहले सांसद रामलीला मैदान में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगी। एसडीएम जोगेंद्रनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया सांसद सुबह दस बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रीय धवज फहराने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेंगी।
एक महीने से ज्यादा समय तक चलेगी रैली
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल ने बताया राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सफलतापूर्ण कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेशस्तरीय अभियान मंडी जिला के जोगेंद्रनगर से शुरू किया जा रहा है। बताया कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक माह से अधिक समय तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बूथ स्तर पर बाइक रैली, पैदल यात्रा के साथ जनसभाएं भी होंगी। जोगेंद्रनगर से शुरू हो रहे राज्यस्तरीय अभियान पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।
आम जनता से रूबरू होंगी प्रतिभा सिंह
गुरुद्वारा परिसर से रोड शो निकाला जाएगा। करीब दस किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर जहां प्रदेश कांग्रेस सरकार की एक माह की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत करवाएगी। वहीं केंद्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी आम जनता को रूबरू करवाएगी। देर शाम जोगेंद्रनगर पहुंची सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Kullu Weather Update: कुल्लू में जारी है बारिश और बर्फबारी, 31 सड़क मार्ग हुए बंद
Shimla Weather: सूरज के प्रकाश में रोहतांग सहित अन्य बर्फबारी वाले क्षेत्रों में चांदी सी चमकी बर्फ