विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था सरकारी कर्मचारी, BJP ने की आयोग से शिकायत

By Pushap Raj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 28 May 2026 05:59 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में एक सरकारी कर्मचारी द्वारा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए प्रचार करने का मामला सामने आया है। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

पंचायत चुनाव में एक सरकारी कर्मचारी कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था। प्रतीकात्मक फोटो

पंचायत चुनाव में एक सरकारी कर्मचारी कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सरकारी कर्मचारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

  2. भाजपा ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की।

  3. जलशक्ति विभाग ने मामले की जांच शुरू की।

सहयोगी, संधोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में एक सरकारी कर्मचारी प्रचार कर रहा था। जिला मंडी में धर्मपुर उपमंडल के जिला परिषद वार्ड सरी का यह मामला है। यहां 
जलशक्ति विभाग का कर्मचारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अजय कुमारी के पक्ष में प्रचार कर रहा था। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।

आरोप है कि कर्मचारी पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुआ। फिर कांग्रेस प्रत्याशी का बैनर व झंडे लेकर प्रचार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है।

आरोप, विधायक के इशारे पर कर रहे प्रचार

भाजपा का आरोप है कि विधायक के इशारे पर कई सरकारी कर्मचारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। आरोप है कि ऐसा कई सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है।

सेवाएं समाप्त करने की मांग 

भाजपा ने स्थानीय चुनाव अधिकारी की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं और आरोपित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि कैंची मोड़ भलेर कांडापतन तक कर्मचारी कई दिन से ड्यूटी छोड़कर प्रचार में व्यस्त है, जिससे लोगों को पानी नहीं मिल रहा।

क्या कहते हैं अधिकारी

जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर विवेक हाजरी ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से चुनाव प्रचार करने की शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच एसडीओ को सौंप दी है। यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'CM सुक्खू ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन', नेरवा में की घोषणाओं पर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत 


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के उत्साह के बीच हमीरपुर में 288 वोटर ने किया मतदान का बहिष्कार, सुनसान पड़ा पोलिंग बूथ