विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू आपदा प्रभावितों को देंगे राहत राशि, 23 को पड्डल मैदान में होगा कार्यक्रम

By hans raj sainiEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 17 Oct 2023 07:02 PM (IST)

सीएम सुक्खू 23 अक्टूबर को मंडी के आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित करेंगे। कार्यक्रम पड्डल मैदान में आयोजित होगा। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सुक्खू आपदा प्रभावितों को देंगे राहत राशि, 23 को पड्डल मैदान में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुक्खू आपदा प्रभावितों को देंगे राहत राशि, 23 को पड्डल मैदान में होगा कार्यक्रम

HighLights

  1. जिला की 1938 वार्ड में 2500 प्रभावित चिन्ह,नए मानकों के तहत मिलेगी राहत राशि
  2. जुलाई व अगस्त में बादल फटने,भारी वर्षा,भूस्खलन व भूधंसाव से जिले में हुआ था भारी नुकसान
  3. कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने की अधिकारियों से बैठक

जागरण संवाददाता, मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) 23 अक्टूबर को मंडी जिले के आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित करेंगे। कार्यक्रम मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होगा। जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

2500 लोगों को किया गया चिन्हित

जुलाई व अगस्त में बादल फटने, भारी वर्षा, भूस्खलन व भूधंसाव से जिले के विभिन्न हलकों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने विभिन्न उपमंडलों की 1938 वार्डों को आपदा प्रभावित घोषित किया था। इन वार्डों में 2500 के करीब लोग चिन्हित किए गए हैं, जो आपदा से प्रभावित हुए थे। आपदा में किसी ने अपना घर तो किसी ने जमीन, पशुशाला व मवेशी खोए हैं।

कुछ लोगों को अपनी फसल से हाथ धोना पड़ा था। सभी प्रभावितों को नए राहत मानकों के तहत राहत राशि मिलेगी। इसमें 2000 से सात लाख रुपये तक शामिल है। जिन लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्हें राहत राशि किस्तों में मिलेगी।

प्रभावित वार्डों का ब्योरा

उपमंडल, प्रभावित वार्ड

  • पद्धर,53
  • सुंदरनगर,235
  • गोहर,73
  • करसोग,193
  • सदर,304
  • बल्ह,213
  • बाली चौकी,137
  • सरकाघाट,219
  • थुनाग,133
  • जोगेंद्रनगर,142
  • धर्मपुर,199
  • कोटली,37
  • जिले में आपदा से हुआ नुकसान
  • कच्चे मकान आंशिक क्षतिग्रस्त, 1034
  • कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 462
  • पक्के आंशिक क्षतिग्रस्त,1005
  • पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त,470
  • फसल को नुकसान,231.535 हेक्टेयर
  • बाढ़ भूस्खलन की भेंट चढ़ी कृषि व बागवानी भूमि, 164.546 हेक्टेयर
  • दुकान व ढाबे क्षतिग्रस्त, 264
  • पशुशाला क्षतिग्रस्त,2289
  • छोटे बड़े मवेशी,564

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 अक्टूबर को पड्डल मैदान में जिले के आपदा प्रभावित करीब 2500 लोगों को राहत राशि वितरित करेंगे। राहत राशि नए राहत नियमों केे तहत मिलेगी।

अरिंदम चौधरी,उपायुक्त मंडी