Move to Jagran APP

जूनियर कुश्ती स्पर्धा में हरियाणा ओवरऑल विजेता

पड्डल मैदान में चल रही जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य ओवरऑल विजेता रहा। इसमें दिल्ली दूसरे और यूपी तीसरे स्थान पर रहा। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के समापन पर जल शक्ति महेंद्र सिंह ठाकुर ने विजेता को सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित को संबोधित करत हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार खिलाड़ियों को हर स्तर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में हर सम्भव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 06:16 AM (IST)
जूनियर कुश्ती स्पर्धा में हरियाणा ओवरऑल विजेता
जूनियर कुश्ती स्पर्धा में हरियाणा ओवरऑल विजेता

जागरण संवाददाता, मंडी : पड्डल मैदान में जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा ओवरऑल विजेता रहा। दिल्ली दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता के समापन पर जल शक्ति महेंद्र सिंह ठाकुर ने विजेता को सम्मानित किया। उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ की पीठ थपथपाई।

loksabha election banner

शुक्रवार को हुए कुश्ती के मुकाबलों में 130 किलोग्राम भार वर्ग में सोनू चंडीगढ़ प्रथम, स्वराज दिल्ली दूसरे, संजय हरियाणा तीसरे स्थान पर रहे। 97 किलोग्राम भार वर्ग में नितेश हरियाणा प्रथम, नरेंद्र चीमा पंजाब दूसरे, दिपांशू एसएससीबी तीसरे स्थान पर रहे। 87 किलोग्राम भार वर्ग में मोनू जगलन हरियाणा पहले, हुसैन कर्नाटका दूसरे, बिशु मोर चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान पाया। 82 किलोग्राम भार वर्ग में रवि मलिक एसएससीबी पहले, रोहित हरियाणा दूसरे, नीरज चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।

77 किलो में वरुण दिल्ली प्रथम, राजेंद्र गुलजार मध्य प्रदेश दूसरे, सचिन उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहे। 72 किलोग्राम भार वर्ग में विकास हरियाणा प्रथम, आकाश यादव मध्य प्रदेश दूसरे, राहुल एसएससीबी तीसरे स्थान पर रहे। 67 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक दिल्ली प्रथम, सचिन एसएससीबी दूसरे व स्वरूप महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहे। 63 किलोग्राम भार वर्ग में होनीपल पंजाब पहले, रमन हरियाणा दूसरे, दीपक एसएससीबी तीसरे स्थान पर रहे। 55 केजी अनूप यादव उत्तर प्रदेश पहले, विकास हरियाणा दूसरे व हर्ष दिल्ली तीसरे स्थान पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.