क्वारंटाइन किए लोगों को खिलाया भोजन
गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा बीबीएमबी कालोनी द्वारा क्वारंटाइन किए गए लोगों को खाना खिलाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन भी किया गयाए जहां सीमित संख्या में पहुंची सिख संगत ने अपनी हाजिरी लगाई। इसके साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए गुरुद्वारा सभा द्वारा ठंडे व मीठे पानी की छबील भी ल
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा बीबीएमबी कॉलोनी ने क्वारंटाइन किए लोगों को खाना खिलाया। इस मौके पर गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जहां सीमित संख्या में पहुंची सिख संगत ने हाजिरी लगाई। इसके साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए गुरुद्वारा सभा द्वारा ठंडे व मीठे पानी की छबील भी लगाई। सभा के प्रधान नरेंद्र जीत सिंह ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से सुंदरनगर के सेंटरों में क्वारंटाइन किए गुजराज के विभिन्न क्षेत्रों से आए 82 लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। गुरुद्वारा सभा में महिलाओं ने भोजन बनाया। क्वारंटाइन किए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की प्रशासन से अनुमति ली गई थी। इसमें गुरुद्वारा सभा से जुड़े सभी सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इस मौके पर सभा के महासचिव टैल सिंह के साथ ही बाल कृष्ण यादव और समाजसेवी नितिन शर्मा के साथ सिख संगत भी मौजूद रही।