पेट्रोल व डीजल के दाम में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी मंडी जिला कांग्रेस मंडी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सोमवार को केंद्र व
संवाद सहयोगी, मंडी : जिला कांग्रेस मंडी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सोमवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध रैली निकालकर नारेबाजी की। प्रदर्शन जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अगुवाई में किया गया है। कांग्रेस ने उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम से राज्पाल को भी ज्ञापन भेजा है।
जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि देश आर्थिक मंदी के दौर और कोरोना महामारी से गुजर रहा है। अब इस बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त भार डाला है। डीजल के दाम बढ़ने से सभी सामग्री महंगी हो जाएगी। इससे आम आदमी अधिक प्रभावित होगा। किसान, बागवान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के दाम को जल्द करने की मांग की है। अन्य सड़कों पर उतरकर प्रर्दशन करने को विवश हो जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ठाकुर चेतराम, इंटक अध्यक्ष वाईपी कपूर, देवेंद्र शर्मा, डिपल चौधरी, ब्रह्मादास चौहान, दमोदर चौहान, नानक भारद्वाज, यादविद्र शर्मा, रवि राणा, आकाश शर्मा, लाभ सिंह, हरमेश अवरोल, महेंद्र गुप्ता, रवि चंदेल, रजनीश सोनी, दिनेश नायक, प्रताप राणा, बलराज चौधरी, पवन ठाकुर, भूपेंद्र गुलेरिया, अश्वनी वालिया, तेज सिंह, दीपक शर्मा, ललित ठाकुर, दीप शर्मा, दया राम, ओमप्रकाश ठाकुर, नवीन राणा, सतीश ठाकुर, गगन इंदोरिया, ओमप्रकाश व राजीव शर्मा मौजूद रहे।