द वॉयस मंडी पैनल के अध्यक्ष चुने गौरव शर्मा
संवाद सहयोगी, मंडी : जिले के युवा विद्यार्थियों ने द वॉयस मंडी के नाम से एक एनजीओ का गठन कि
संवाद सहयोगी, मंडी : जिले के युवा विद्यार्थियों ने द वॉयस मंडी के नाम से एक एनजीओ का गठन किया है। इस एनजीओ की नींव बहुत पहले अध्यक्ष रमनदीप भोलटा ने शिमला में रखी थी। आज यह संगठन शिमला में बहुत से कामों में नि:स्वार्थ सेवाएं दे रहा है। मंडी में इस एनजीओ की पहली औपचारिक बैठक हुई। बैठक में सभी विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। बैठक में एनजीओ की ओर से किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा की गई। मंडी में यह संगठन व्यवस्थित रूप से कार्य करे,इसके लिए एक पैनल का भी गठन किया गया। इसमें गौरव शर्मा अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा मयंक शर्मा उपाध्यक्ष, नम्रता शर्मा महासचिव, होशियार संयुक्त सचिव, विश्रुती सेन, आशुता ठाकुर व रक्षिता शर्मा क्रिएटिव एडवाइजर, मयंक शर्मा व रितिक ठाकुर इवेंट इंचार्ज, पलक शर्मा व विश्रुती सेन आईटी सैल, युक्ता शर्मा, हिमानी शर्मा कोषाध्यक्ष, सौम्या व पियूष सदस्यता अध्यक्ष, मयंक शर्मा व आशुता ठाकुर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।