143 महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम चलाया है।
संवाद सहयोगी, आनी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम चलाया है। जिसके तहत विभिन्न जगहों पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है । कार्यक्रम के शुरुआत में प्रदेश सरकार ने दो कल्याणकारी योजनाओं को भी शुरू किया था जिसमें गृहिणी सुविधा योजना भी एक है। इसी कड़ी में रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह के परिसर आनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आनी खंड की उन नौ पंचायतों की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए जिनके नाम आनी के चवाई में आयोजित जनमंच में चयनित हुए थे। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने 143 महिलाओं को गैस सिलेंडर बांटे। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान विधायक किशोरी लाल सागर के साथ मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, गंगा राम चंदेल, जीवन ठाकुर, दुनी चंद, प्रीतम सागर, संदीपना ठाकुर, शशि मल्होत्रा, ओंकार शाह, गैस एजेंसी के ऋषि शर्मा मौजूद रहे।