जोगेंद्रनगर में बाल गणेश उत्सव 13 से
जोगेंद्रनगर में 13 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होगा।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : लक्ष्मी बाजार में बाल गणेश महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। रविवार को आयोजकों ने गणेश की प्रतिमा को जोगेंद्रनगर में पहुंचाया। इस दौरान भक्तों ने प्रतिमा का स्वागत किया। सफेद शंख पर विराजमान करीब आठ फीट की गणेश भगवान की प्रतिमा मुख्य आकर्षण बन चुकी है। पर्यावरण के अनुकूल तैयार की गई मूíत में महाराष्ट्र के कलाकारों ने नकासी की है। लक्ष्मी बाजार में समारोह 13 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान भजन गायक अजीत शर्मा, चींटू बावा व संजीव सुकोश प्रतिदिन शाम सात से दस बजे तक श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। रोजाना आरती सुबह साढे़ आठ बजे व शाम साढे़ सात बजे होगी। 22 सितंबर को गणेश की महाआरती सायं साढ़े सात बजे होगी। 21 सितंबर को हजारों गणेश भक्तों के लिए भंडारा लगाया जाएगा। गणपति का विसर्जन 23 सितंबर को मच्छयाल की बड़ोण खड्ड में होगा। बाल गणेश समिति के आयोजक हन्नी, काíतक, कुनाल, साहिल, अंकू, हैप्पी, चक्षु, सुनील राज और अजय ने बताया कि समारोह की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा भट्ठा, सुकाबाग, चौंतड़ा व हराबाग में भी गणेश महोत्सव की धूम रहेगी।