देवधार में फॉर्च्यूनर गाड़ी खाई में गिरी, गाजियाबाद के पर्यटक की मौत व एक घायल Mandi News
दो दोस्तों की फॉर्चयूनर कार देवधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है।
पधर (मंडी), जेएनएन। उपमंडल पधर के पर्यटन स्थल फुलाधार की सैर करने आए दिल्ली के युवकों की यूपी 14सीके-4400 नंबर फॉर्च्यूनर कार देवधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घायल का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। हादसा रविवार रात को हुआ है। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे में उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के रहने वाले चालक संतोष कुमार और राजेश तनेजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राजेश तनेजा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पधर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। वहीं, संतोष कुमार (चालक) को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक संतोष कुमार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। अन्वेषण अधिकारी हेड कांस्टेबल जय सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप