Move to Jagran APP

Himachal Pradesh: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले- जनता से छीने हक का कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में देना होगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता से छीने गए हक का जवाब कांग्रेस सरकार को लोकसभा चुनाव में देना होगा। जनता को कुछ देने की बजाय जो पिछली सरकारों ने दिया था। उसे वापस लेने का काम कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Wed, 31 May 2023 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 07:37 PM (IST)
Himachal Pradesh: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले- जनता से छीने हक का कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में देना होगा जवाब
HP: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले- जनता से छीने हक का कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में देना होगा जवाब: जागरण

मंडी / जोगेंद्रनगर, जागरण संवाददाता: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता से छीने गए हक का जवाब कांग्रेस सरकार को लोकसभा चुनाव में देना होगा। जनता को कुछ देने की बजाय जो पिछली सरकारों ने दिया था। उसे वापस लेने का काम कर रही है।

loksabha election banner

कांग्रेस सरकार हिमाचल के युवाओं को पांच लाख सरकारी नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई थी। सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने आउटसोर्स पर काम कर रहे 5000 लोगों की नौकरी छीन ली। 1000 से ज्यादा संस्थान और कार्यालय बंद कर दिए।

आउटसोर्स पर काम कर रहे लोगों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जनता से जो छीना है उसका पाई पाई का हिसाब देना होगा। वह बुधवार को जोगेंद्रनगर में जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में आज तक ऐसी सरकार नहीं आई। जिसने जनता को दी गई सुविधाओं को छीनने का काम किया हो। उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह को नसीहत दी कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखे। उनका प्रत्याशी हार जाए और दूसरा जीत जाए ऐसे में उस विधानसभा की जनता पर कलंक लगना जैसे शब्दों का उच्चारण करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विकास कार्य ठप करके बैठी है सुक्खू सरकार

वर्तमान सरकार में सारे विकास काम ठप पडे़ हैं। सड़कों से मलबा तक नहीं हटाया जा रहा है। सरकार के पास हर सवाल का सिर्फ एक ही जवाब है कि पैसे नहीं है। सरकार में बैठे लोग यह सुन लें कि सिर्फ इस तरह की बातों से काम नहीं चलेगा।

होर्डिंग्स पर ली चुटकी

जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते कहा कि पूरे प्रदेश में बडे़ बडे़ होर्डिंग्स लगे हैं। इनमें मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के फोटो लगे है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों फोटो के साइज में एक ईंच का अंतर नहीं है। कांग्रेस के ध्यान में यह बातें नहीं पर लोग सब समझ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.