विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में डेंगू से पहली मौत, डैह‍र के व्यक्ति ने तोड़ा दम

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 20 Aug 2018 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 12:02 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के ज‍िला मंडी व ब‍िलासपुर की सीमा में स्‍थ‍ित डैहर में डेंगू पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई।

ह‍िमाचल में डेंगू से पहली मौत, डैह‍र के व्यक्ति ने तोड़ा दम
ह‍िमाचल में डेंगू से पहली मौत, डैह‍र के व्यक्ति ने तोड़ा दम

जेएनएन, सुंदरनगर (मंडी): ह‍िमाचल प्रदेश के ज‍िला मंडी व ब‍िलासपुर की सीमा में स्‍थ‍ित डैहर में डेंगू पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को पीजीआइ ले जाते समय बिलासपुर के पास पीड़ित ने दम तोड़ा। प्रदेश में इस साल डेंगू के कारण यह पहली मौत है। डैहर में रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान करने वाला अलसू निवासी रव‍िंद्र कुमार (43) कई दिन से अस्वस्थ था।

शनिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले गए थे। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में रविवार को उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया था। रव‍िंद्र डेंगू के साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह व टांग में लंबे समय से जख्म होने से संक्रमण से भी ग्रस्त था। डैहर में अब तक करीब 34 लोग डेंगू से ग्रस्त पाए गए हैं।