नबाही व फतेहपुर में दो घरों में आधी रात भड़की आग
अलग आग लगने की घटनाओं में रसोई घर व कमरा जल कर राख हो गया है। आग लगने की इस घटना में करीब तीन लाख की संपति जल कर स्वाह हो गई है। नबाही पंचायत के दलोली गांव में सुबह सवा चार बजे अचानक नंदलाल पुत्र बोहरा राम के घर में अचानक आग लग गई। घर की छत से उठरही आग की लपटों को देख आस पास के लोग आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। परिवार के सदस्यों को बार सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय लोग आग को काबू करने के लिए डटे रहे लेकिन आग बुझने के बजाय अ
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : दिवाली की रात सरकाघाट उपमंडल में दो अग्निकांड में रसोई घर व कमरा जल गए। आग लगने की इस घटना में करीब तीन लाख की संपत्ति स्वाह हो गई है। नबाही पंचायत के दलोली गांव में सुबह सवा चार बजे अचानक नंदलाल पुत्र बोहरा राम के घर में आग लग गई। घर की छत से उठ रही आग की लपटों को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग आग को काबू करने के लिए डटे रहे। लेकिन आग बुझने के बजाय अधिक प्रचंड रूप धारण कर रही थी। इसी बीच सूचना मिलते ही दमकल वाहन भी मौका पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर बिग्रेड स्टेशन के प्रभारी हेम ¨सह ने बताया अग्निकांड से एक घर का कमरा और उसमें रखा सामान व रसोईघर जल गया है।
दूसरी ओर फतेहपुर पंचायत के कनेर गांव में गायत्री देवी पत्नी निक्काराम के घर की रसोई और एक कमरे में अचानक आग लग गई। परिवार के सदस्य उस समय घर में सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने रसोई घर व उसके साथ सटे कमरे से आग की लपटें उठती देख परिवार के सदस्यों को नींद से जगाया। रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल वाहन समय पर नहीं पंहुचता तो दो अन्य मकान आग की चपेट में आ सकते थे। एसडीएम श्रवण मांटा ने कहा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।