रिवालसर क्षेत्र में चोर गिरोह ने उड़ाई लोगों की नींद
रिवालसर : रिवालसर में चोर गिरोह सक्रिय होने से लोगों की नींद उड़ गई है।
सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर में चोर गिरोह सक्रिय होने से लोगों की नींद उड़ गई है। एक के बाद एक चोरी की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे गिरोह के हौसले बुलंद हैं। पुलिस चोर गिरोह पर नकेल कसने में नाकाम है।
रिवालसर बाजार में पांच दिन में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। रिवालसर गुरद्वारा साहिब परिसर से गत 17 अगस्त रात 11 बजे के करीब हरमेश ¨सह की बाइक चोरी हो गई है। उसके साथ खड़ी करीब आठ अन्य बाइक का पेट्रोल चोर चुरा कर ले गए। वहीं गत शनिवार रात को चोरों ने रिवालसर के दुनी चंद के घर से गैस सिलेंडर व अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। 21 अगस्त रात को करीब एक बजे रिवालसर बाजार में खड़ी चार म¨हद्रा जीपों की टायर व स्टपनियां चोरी हो गईं। बाइक व टायर चोरी होने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इसी तरह दूसरा खाबू पंचायत के मनोज कुमार की पलसर बाइक भी तीन दिन पहले चोरी हो चुकी है। दुर्गापुर क्षेत्र से भी गाड़ियों के टायर चोरी होने के समाचार मिले हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ ¨सह, व्यापार मंडल प्रधान डमेश्वर ठाकुर, उपप्रधान पवन गुप्ता, व्यापारियों में दिनेश कुमार, राजेंद्र गुप्ता, टैक्सी यूनियन के प्रधान चूड़ामणि सहित सैकड़ों व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से उपरोक्त व पूर्व की वारदातों में शामिल गिरोह का पर्दाफाश कर रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस आज तक चोरों को पकड़ने में विफल रही है।
वहीं इस संबंध में रिवालसर पुलिस के प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि मुख्य आरक्षी विनोद शर्मा को मौके पर भेजा गया है। चोरी की घटनाओं में संलिप्त शातिर चोरों को पुलिस नहीं बख्शेगी।