सुंदरनगर में महिला को पीटा, काटे बाल
शहर में महिला के साथ मारपीट के बाद बाल काटने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के सिर बाजू टांग गंभीर चोटें पहुंची है। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचकर घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास एफआइआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला हेमलता पत्नी हरीश सेन निवासी फागला बुधवार सुबह हिमाचल डेंटल कॉलेज के समीप स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों को छोड़ने के बाद वापस बाजार की तरफ लौट रही थी। इसी बीच अचानक दो-तीन महिलाएं आई और मारपीट करने शुरू कर दी। मारपीट के हमलावरों में से एक ने लोहे की रॉड से प्रहार करके टांग पर गहरी चोट करके घायल कर
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : सुंदरनगर शहर में एक महिला पर हमला कर उसके बाल काट दिए गए। हमले में महिला के सिर, बाजू, टांग गंभीर चोटें पहुंची है। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित महिला हेमलता पत्नी हरीश सेन निवासी फागला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार सुबह हिमाचल डेंटल कॉलेज के समीप स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों को छोड़ बाजार की तरफ लौट रही थी। इसी बीच अचानक दो-तीन महिलाएं आई और उस पर लोहे की रॉड से टांग पर वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोग बीचबचाव के लिए महिलाएं उसके बाल काटकर मौके से फरार हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने महिलाओं को पीछे किया। हमलावर महिलाएं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चौक से होते हुए पुलिस थाना पहुंच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद करीब एक घंटा बाद पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपित महिलाएं हेमतला पर हमला कर उसका पर्स, एटीएम, मोबाइल फोन और पैसे छीन कर ले गई। सुंदरनगर ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमल कांत का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।