Move to Jagran APP

देश को फिर से भाजपा सरकार की जरूरत : जवाहर

बांधी का दौर कर भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने थवारी गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हित को लेकर आज देश को फिर से भाजपा सरकार की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देश की बागडोर सौंपने के लिए देश भर में प्रचंड लहर चली हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है। किसानों मजदूरों बागवानों बेरोजगारों और कर्मचारियों के लि

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 05:09 PM (IST)
देश को फिर से भाजपा सरकार की जरूरत : जवाहर
देश को फिर से भाजपा सरकार की जरूरत : जवाहर

सहयोगी, पद्धर : विधायक जवाहर ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत बांधी का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए वोट मांगे। उन्होंने थवारी गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को लेकर आज देश को फिर से भाजपा सरकार की जरूरत है। केंद्र की भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है। किसानों, मजदूरों, बागवानों, बेरोजगारों और कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मोदी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने प्रदेश की भरपूर मदद की है। इससे सूबे के विकास को गति मिली है। इससे पहले केंद्र में यूपीए की सरकार में कभी भी प्रदेश की वितीय मदद नहीं की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि देश की बागडोर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपने के लिए रामस्वरूप शर्मा को विजयी बनाएं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.