हिमाचल में एक दिन में दो बार कांपी धरती
जागरण टीम, मंडी/चंबा : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। प
जागरण टीम, मंडी/चंबा : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका मंडी जिले में सुबह महसूस किया गया जबकि दूसरा चंबा जिले में दोपहर को। अभी तक कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि लोगों में दहशत है।
मंडी में सुबह करीब आठ बजकर सात मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई। इसका केंद्र मंडी में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। मंडी के अलावा सुंदरनगर, गोहर, बल्ह, जंजहैली आदि क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। लोग घरों से निकलकर बाहर आए।
सुरेंद्र ¨सह, अंकेश कुमार, र¨वद्र ¨सह, हिमेश, शिवानी, नेहा आदि ने बताया कि भूकंप का पता चलते ही वे घरों से बाहर निकल गए।
उधर, चंबा व कांगड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बाद 2.24 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई। चुराह, डलहौजी, भटियात और जिला मुख्यालय में लोग घरों से बाहर निकल आए।
खतरे का संकेत नहीं
कांगड़ा के भूगर्भ विज्ञानी प्रोफेसर सुनील धर के अनुसार धौलाधार रेंज भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में शामिल है। कुछ समय के अंतराल में झटके आना बड़े खतरे का संकेत नहीं है। भूमिगत उर्जा धीरे-धीरे रिलीज हो रही है व इसका प्रभाव ज्यादा नहीं रहता है।