सुंदरनगर में इस बार नहीं होंगी सांस्कृतिक संध्याएं
संवाद सहयोगी सुंदरनगर मां शक्ति जन कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को सुंदरनगर में संयो
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : मां शक्ति जन कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को सुंदरनगर में संयोजक प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2020-21 के चुनाव अधिकारी योगेश सेन की देखरेख में करवाए गए। इसमें अमित कौशल को प्रधान, राजेश खन्ना को वरिष्ठ उपप्रधान, अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष और रमन कौशल को सचिव चुना गया। कृष्ण कुमार व विनोद सेठी को सलाहकार बनाया गया। संयोजक ने बताया कि कोरोना संकट के कारण दुर्गा पूजा व एवं दशहरा उत्सव सादे समारोह में सुकेत मंच जवाहर पार्क में 21 से 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस बार मां दुर्गा की पूजा परंपरा के साथ बंगाल से आए पुजारी और ढोली करेंगे। मां दुर्गा की भव्य मूर्ति दिल्ली में बंगाली कारीगरों द्वारा बनाई जा रही है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे और दशहरा पर रावण दहन भी नहीं किया जाएगा। पूजा में प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा।