युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक
सहयोगी बालीचौकी नेहरू युवा केंद्र मंडी ने बालीचौकी की पंजाई पंचायत में लक्ष्मी बाई महिला मंड
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:41 PM (IST)
सहयोगी, बालीचौकी : नेहरू युवा केंद्र मंडी ने बालीचौकी की पंजाई पंचायत में लक्ष्मी बाई महिला मंडल शेगली के सहयोग से युवा व महिला मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी किशोरी लाल ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। इसीलिए नशे को जड़ से उखाड़ कर नशामुक्त भारत बनाना है। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों के सदस्यों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें