पंचायत चुनाव के लिए भाजपा तैयार : सेन
सहयोगी पद्धर भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सेन ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव के लिए तैयार है। एक
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:16 AM (IST)
सहयोगी, पद्धर : भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सेन ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव के लिए तैयार है। एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह समन्वय बनाकर तैयारी में जुट जाएं। यह बात मंगलवार को उन्होंने द्रंग मंडल भाजपा की बैठक में कही। बैठक परिधि गृह मंडी में मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार ने संगठनात्मक क्रियाकलापों की जानकारी दी। बैठक में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजवली, मंडल प्रभारी भागीरथ धरवाल, सहप्रभारी पंकज शर्मा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें